विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों को फूल देकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों का सम्मान और स्नेह साफ नजर आया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक युवाओं को देते हैं नई दिशा कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम की रेखा दीदी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिक्षक युवा पीढ़ी को नई दिशा और नई उमंग देने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। उनकी राह दिखाने से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है। किताबी ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी रेखा दीदी ने कहा कि बच्चे घर की फुलवारी और देश की खुशबू हैं। शिक्षक की सही राह दिखाने से बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही और गलत का फर्क समझाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का रास्ता भी दिखाते हैं। कई संगठनों ने किया शिक्षकों का सम्मान विद्यालय के प्राचार्य खजान सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस पर स्कूल में कई संगठनों की ओर से भी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान विद्यार्थियों में गुरु के प्रति आदर और संस्कार की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने शिक्षकों को सम्मानित किया:कहा- गुरु का सम्मान एक दिन नहीं, हमेशा होना चाहिए
Continue With Google
Comments (0)