उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में मानसून के दौरान भी पर्यटन को अच्छा प्रतिसाद मिला है। जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 2400 पर्यटकों ने 500 से ज्यादा पर्यटन वाहनों से सफारी की। पिछले साल इसी समय करीब 2000 पर्यटकों ने 438 वाहनों से सफारी की थी। इस तरह पर्यटकों की संख्या में 14.5 प्रतिशत और वाहनों में 15.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर्यटन से होने वाली आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस साल जुलाई-अगस्त में बफर क्षेत्र से 6 लाख 90 हजार 878 रुपए मिले हैं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 6 लाख 23 हजार 847 रुपए की आय हुई थी। यानी आय में 67 हजार 31 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बफर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय गाइड, वाहन चालक, होम-स्टे, होटल और दूसरे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी रोजगार के मौके मिल रहे हैं। प्रबंधन जिम्मेदार और प्रकृति के अनुकूल पर्यटन के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। लगातार बारिश के बावजूद पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन से जुड़े लोगों में उत्साह है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में धमोखर बफर और पनपथा बफर में सफारी होती है। बफर क्षेत्र में भी बाघ के साथ शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणी पर्यटकों को दिखते हैं।
बांधवगढ़ के बफर क्षेत्र में 14.5% बढ़े पर्यटक:जुलाई-अगस्त में 2400 पर्यटकों ने की सफारी, 6.90 लाख की आय
Continue With Google
Comments (0)