हरदा शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए रविवार 6 सितंबर को 11 केवी के तीन फीडरों पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग समय पर संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी सब्जी मंडी फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक काम होगा। रेलवे फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और जिला पंचायत फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। सब्जी मंडी फीडर पर 4 घंटे बंद रहेगी बिजली 11 केवी सब्जी मंडी फीडर के मेंटेनेंस के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुर्जर बोर्डिंग और सब्जी मंडी इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रेलवे फीडर से जुड़े इलाकों में 3 घंटे कटौती 11 केवी रेलवे फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, देव कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी और नारायण टॉकीज इलाके में बिजली नहीं आएगी। जिला पंचायत फीडर पर 11 से 2 बजे तक काम 11 केवी जिला पंचायत फीडर का मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इससे दुग्ध डेयरी, जयशक्ति होम्स, हीराकुंड, बीबी सिटी, गुलाब सिटी और श्याम नगर इलाके प्रभावित रहेंगे। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी। विभाग के मुताबिक बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी काम किया जा रहा है।
हरदा: 6 सितंबर को 5 घंटे बिजली गुल, मेंटेनेंस के कारण तीन फीडरों पर असर
Continue With Google
Comments (0)