देवास के मायाखेड़ी गांव में 15 साल की छात्रा की शनिवार को अचानक अनीशा की मौत हो गई। 2 दिन पहले उल्टियां होने पर परिजन उसे मंगलिया के एक निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद तबीयत ठीक लगी तो वे उसे घर ले आए। घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। देवास के निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा 8 में पढ़ती थी। वह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अरंडिया के सरकारी स्कूल जाती थी। अनीशा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह अनीशा के शव का शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अभी उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।