Lok Hit Ki Aawazओंकारेश्वर में दशहरा मिलन समारोह आयोजित, मठ-मंदिरों के संत-महंतों सहित समाजजनों ने की सहभागिता
ओंकारेश्वर। श्री दशनाम गोस्वामी समाज धर्मशाला समिति ओंकारेश्वर के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को मां बगलामुखी पीताम्बरा पीठ, थापना ओंकारेश्वर में भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न मठ-मंदिरों के संत-महंतों सहित समाज के गणमान्य जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में संतों एवं महंतों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन का धार्मिक एवं सामाजिक महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। उपस्थित संत-महंतों एवं समाजजनों ने आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का...
खो-खो में राज्य स्तर पर चयनित हुए करणपुरी गोस्वामी, शासकीय एकीकृत हाई स्कूल हराना का बढ़ाया गौरव
हराना/सारंगपुर। खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शासकीय एकीकृत हाई स्कूल हराना के छात्र करणपुरी गोस्वामी ने खो-खो प्रतियोगिता में SGFI के अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। करणपुरी की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। जिला स्तर से राज्य स्तर तक चयनित होना उनकी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं खेल विभाग से जुड़े लोगों ने करणपुरी को...
रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले हुआ हादसा, जुलूस पहुंचने से पहले ही जल गया रावण का पुतला
जीरापुर/राजगढ़। दशहरा पर्व के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भगवान श्रीराम के जुलूस के पहुंचने से पहले ही आतिशबाजी के कारण रावण का पुतला आग की चपेट में आ गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीराम के जुलूस के बाद रावण दहन होना था, लेकिन इससे पहले ही पुतला जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। जिस रावण दहन को देखने के लिए लोग उत्साहित थे, वह कार्यक्रम से पहले ही हो गया। घटना के चलते आयोजकों की तैयारियों पर भी पानी फिर गया। हालांकि,...
बिजली कटौती को लेकर क्या बोल गए पूर्व ऊर्जा मंत्री
सारंगपुर।पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवृत सिंह जी, व आमजन सहित कांग्रेसीयों ने बिजली विभाग का किया घेराव। साथ ही बीजेपी सरकार के मंत्री व बेटे को को सुनाई खरी खोटी। देखे विडियो
राजगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा!
राजगढ़। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले आउटसोर्स कर्मचारी आज खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। राजगढ़ जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में वर्ल्ड क्लास आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से पदस्थ कर्मचारियों को कथित तौर पर पिछले 5 से 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना तक मुश्किल हो गया है। विडंबना देखिए—जो कर्मचारी दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं, वही आज अपनी मेहनत की कमाई...