मंडला के महाराजपुर में शनिवार को दादा धनीराम आश्रम के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक के पिछले पहिए में बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक सुरक्षित बच गया, उसे हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, मोटरसाइकिल पूरी तरह टूट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और बाइक दोनों महाराजपुर से पुल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक बेकाबू होकर ट्रक के पीछे से उसके पिछले पहिए में जा घुसी। ट्रक के रुकने तक उसके पहिए बाइक के ऊपर से निकल गए, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह टूट गई। बाइक सवार की पहचान मंडला निवासी कुलदीप ठाकुर के रूप में हुई है। अच्छी बात यह रही कि वह ट्रक के पहिए की चपेट में नहीं आया। उसे सिर्फ हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
महाराजपुर में ट्रक के पिछले पहिए में घुसी बाइक, सवार सुरक्षित, ड्राइवर फरार
Continue With Google
Comments (0)