जीरापुर/राजगढ़। दशहरा पर्व के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भगवान श्रीराम के जुलूस के पहुंचने से पहले ही आतिशबाजी के कारण रावण का पुतला आग की चपेट में आ गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीराम के जुलूस के बाद रावण दहन होना था, लेकिन इससे पहले ही पुतला जलकर खाक हो गया।
घटना के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। जिस रावण दहन को देखने के लिए लोग उत्साहित थे, वह कार्यक्रम से पहले ही हो गया। घटना के चलते आयोजकों की तैयारियों पर भी पानी फिर गया।
हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अब सवाल यह है कि आखिर आतिशबाजी के दौरान इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और रावण दहन की व्यवस्था में सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे?
रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले हुआ हादसा, जुलूस पहुंचने से पहले ही जल गया रावण का पुतला
राम के जुलूस से पहले ही आतिशबाजी की चिंगारी से जल उठा रावण, आयोजन में मची अफरा-तफरी
Continue With Google
Comments (0)