महेश मालाकार /खिलचीपुर।मेडतवाल समाज मां फलोदी नवरात्रि उत्सव समिति द्वारा मेडतवाल  धर्मशाला में नवरात्रि की झांकी सजाई गई है जहा प्रतिदिन माता रानी की महाआरती की जा रही है जिसमे बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे है। यह समिति का 19वा वर्ष बड़ी धूम धाम से बनाया जा रहा हे हर वर्ष समिति के द्वारा जनता को  नए संदेश देने के उद्देश्य को लेकर नवाचार किए जाते हे  इस वर्ष  रक्तदान महादान का संदेश देते हुए झांकी लगाई गई जो की  नगर में पहली बार झांकी के माध्यम से नवाचार किया गया है।वही नगर खिलचीपुर नगर वा आसपास के श्रेत्र में  झांकी के संदेश को चरितार्थ करते हुए शुक्रवार रात्रि को पंडाल में रक्तदान शिविर  लगाया गया। पिछले डेढ़ वर्ष में खिलचीपुर के जो समाज बंधु स्वर्गवासी हुवे हे उनकी याद में उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए यह शिविर लगाया गया बाकायदा पंडाल में स्वर्गवासी लोगों की तस्वीरें लगाई गई ओर उनको पुष्प अर्पित किये गये ।

 महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया रक्तदान शुरुआत से ही महिलाएं आगे आने लगी वा रक्तदान करने के लिए भाग लिया ।

रात्रि 7 बजे से रक्तदान की शुरुआत की गई जो रात्रि 11 बजे तक चला इस मौके पर  40महिला, पुरुषो  युवाओ ने रक्तदान किया समिति के सदस्य नितेश गुप्ता ने बताया की हमारी समिति के सदस्य रक्तदान को लेकर हमेशा अपनी सेवाए देते रहते है।रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता हे हर व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी भी जरूरत मंद की जान बचाने के काम आता हे ।
इस मौके पर समाज अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,पदाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता,संजय भगत, भंवरलाल सिंगी,पवन भंडारी , धान्येश गुप्ता,सहित समाज जन भक्त मौजूद थे ।