मुरैना-: आज पहाड़गढ़ क्षेत्र के ग्राम कहारपुरा में मांझी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता कश्यप सहित समाज के कई पदाधिकारी मंचासीन रहे वहीं सभी ने मध्य प्रदेश सरकार एवं के द्वारा किए गए झूठे वादों के बारे में बताया जिसमें उन्हें कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुंदरलाल पटवा उमा भारती एवं शिवराज सिंह के द्वारा मांझी समाज को अनुसूचित जनजाति में जोड़ने का झूठा आश्वासन दिया लेकिन उस पर आज तक कोई अमल नहीं हुआ इसी के चलते आज यह अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सब लोग इकट्ठा होकर अपने हक और अधिकार के लिए एक साथ संगठित होकर लड़े वही इस मौके पर दुबेजी बाथम रामगोपाल बाथम भोलेनाथ चौहान देवचंद बाथम दर्शन बाथम महाराज सिंह बाथम मनोज बाथम हरिओम मांझी के अलावा हजारों की संख्या में मांझी कहार भोई मल्लाह केवट कीर कश्यप निषाद रायकवार समूह से लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का दुबेजी बाथम दर्शनलाल बाथम महाराज सिंह बाथम रामगोपाल बाथम एवं समाज के लोगों द्वारा पुष्प फूल श्रीफल आदि के साथ स्वागत किया गया
मुरैना से हाकिम सिंह की खास खबर
Continue With Google
Comments (0)