हराना/सारंगपुर। खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शासकीय एकीकृत हाई स्कूल हराना के छात्र करणपुरी गोस्वामी ने खो-खो प्रतियोगिता में SGFI के अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
करणपुरी की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। जिला स्तर से राज्य स्तर तक चयनित होना उनकी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं खेल विभाग से जुड़े लोगों ने करणपुरी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्पोर्ट शिक्षक सुनील राणा और आजाद स्पोर्ट्स क्लब हराना का इस उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा है।
करण की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Continue With Google
Comments (0)