शाजापुर। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज विवाह सम्मेलन समिति, मां बुमतलाई माताजी जिला शाजापुर की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 25 नवंबर 2026 को पाण्डुखोरा स्थित महादेव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तारीख सर्वसम्मति से निर्धारित की गई। निर्णय के अनुसार विवाह सम्मेलन का आयोजन 25 अप्रैल 2027, रविवार (बैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी) को किया जाएगा।
बैठक में वर एवं वधू दोनों पक्षों के लिए सम्मेलन की राशि 15,501 रुपये निर्धारित की गई। यह राशि वर पक्ष एवं वधू पक्ष से अलग-अलग देय होगी।
इसके साथ ही समाज के संगठन को मजबूत बनाने एवं विवाह सम्मेलन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया गया।
नवगठित समिति के पदाधिकारी
- अध्यक्ष: महंत श्री चरण गिरी जी, सरपंच साहब, निपानिया (97539-66864)
- उपाध्यक्ष: महादेव गिरी जी, अध्यापक, जलोदा
- कोषाध्यक्ष: शंकर गिरी जी, किसोनी (97546-37504)
- सचिव: लक्ष्मण गिरी जी, मखावद एवं राम गिरी जी, बिक्लाखेड़ी
- सह-सचिव: विजय गिरी जी, शाजापुर; हरि गिरी जी, आलाउमरोद; अशोक गिरी जी, नैंनावद
- संगठन मंत्री: डॉ. भागीरथ गिरी जी, शाजापुर; कैलाश भारती जी, बाईहेड़ा; कुमेर पुरी जी, शाजापुर; संतोष गिरी जी, लोंदिया
- प्रचार मंत्री: संजय पुरी जी, खेड़ा; दुर्गा पुरी जी, खेड़ा; नारायण गिरी जी, साफ्टी; पप्पू गिरी जी, लोंदिया; जगदीश गिरी जी, जाईहेड़ा
- मीडिया प्रभारी: राहुल पुरी जी, शाजापुर एवं राधेश्याम गिरी मंत्री जी, घंसोदा
बैठक में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने, सामाजिक एकता एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
समाज की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Continue With Google
Comments (0)